Sidhi news:सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में सेमरिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ग्राम हनुमानगढ़ में दबिश देकर 869 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत ₹8,690 है।
दिनांक 02 नवंबर 2026 को कार्यवाहक थाना प्रभारी सेमरिया सहायक उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह बागरी को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हनुमानगढ़ निवासी शिवबालक यादव अपने घर के पीछे खेत में गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम ने आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी। मौके पर संदेही *शिवबालक यादव पिता स्वर्गीय दुलारे यादव, निवासी ग्राम हनुमानगढ़* के कब्जे से एक पन्नी में रखा 869 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹8,690 है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
जप्त मशरूका
– 869 ग्राम गांजा, अनुमानित कीमत ₹8,690।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में कार्यवाहक थाना प्रभारी सेमरिया सहायक उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह बागरी, आरक्षक मनीष शुक्ला, अमित तिवारी, विनीत सिंह एवं प्रधान आरक्षक चालक जितेंद्र बागरी* की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

