Sidhi news:सीधी जिले के ग्राम पंचायत मझरेटी कला में विजयदशमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और लोगों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा के समक्ष विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई। इसके पश्चात हवन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। धार्मिक अनुष्ठानों के समापन के बाद विशेष भंडारे का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
इस दौरान दुग्गी और ढोल की थाप पर भक्ति गीतों एवं भगत का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। ग्रामीणों ने आपसी भाईचारे, उत्साह और उमंग के साथ विजयदशमी का पर्व मनाया। कार्यक्रम में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
ग्राम पंचायत मझरेटी कला में विजयदशमी के अवसर पर किस तरह श्रद्धा, आस्था और उल्लास का माहौल नजर आया। ग्रामीणों की सहभागिता ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया।
कुल मिलाकर, ग्राम पंचायत मझरेटी कला में विजयदशमी का यह आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द का प्रतीक बना।

