Sidhi news:सीधी जिले के 134 चयनित ग्रामों के आदिवासी हितग्राहियों को मत्स्यपालन पर मिलेगा 90 प्रतिशत अनुदान

Share With Others

Sidhi news:धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों के लिए आवेदन आमंत्रित, 31 अक्टूबर अंतिम तिथि

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत सीधी जिले के चयनित 134 ग्रामों में निवासरत अनुसूचित जनजाति वर्ग के इच्छुक हितग्राहियों से मत्स्यपालन आधारित रोजगार एवं स्वरोजगार गतिविधियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना का उद्देश्य जनजातीय हितग्राहियों को मत्स्यपालन के लाभकारी व्यवसाय से जोड़कर उनकी आजीविका के अवसर बढ़ाना है।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

सहायक संचालक मत्स्योद्योग दीपक शुक्ला ने बताया कि योजना के तहत बैकयार्ड मिनी आरएएस, बायोफ्लॉक, पॉन्ड बायोफ्लॉक, मछली विक्रय के लिए साइकिल, आइस बॉक्स सहित मोटरसाइकिल एवं ऑटोरिक्शा, संवर्धन पोखर निर्माण, फिश कियोस्क सहित अन्य गतिविधियों के लिए आवेदन किए जा सकते हैं।

योजना के अंतर्गत इकाई लागत की 90 प्रतिशत राशि अनुदान के रूप में देय होगी। कार्य पूर्ण होने तथा मूल्यांकन के उपरांत अनुदान की राशि शासन द्वारा सीधे हितग्राही के बैंक खाते में अंतरित की जाएगी।

यह योजना केवल सीधी जिले के चयनित 134 ग्रामों में निवासरत अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राहियों के लिए संचालित है। इच्छुक पात्र हितग्राही योजना का लाभ लेने के लिए 31 अक्टूबर 2026 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

योजना की विस्तृत जानकारी एवं आवेदन के लिए इच्छुक हितग्राही कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग, जिला सीधी, वीथिका परिसर, खनिज विभाग के बगल में संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment