Sidhi news:कोतवाली पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

Share With Others

Sidhi news:सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राघवेंद्र द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी 17 वर्ष 10 माह की पुत्री गर्ल्स हॉस्टल में रहकर कक्षा 12वीं की पढ़ाई करती थी। दिनांक 24 जुलाई 2026 को वह घर जाने की बात कहकर हॉस्टल से निकली थी, लेकिन घर नहीं पहुंची। परिजनों द्वारा मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका फोन बंद मिला। रिश्तेदारों एवं अन्य संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद भी बालिका का पता नहीं चल सका।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

परिजनों की रिपोर्ट पर मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली पुलिस द्वारा बालिका की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए गए। पुलिस के प्रयासों से नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया, जिससे परिजनों को राहत मिली।

इनका रहा सराहनीय योगदान

– थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी

– सहायक उप निरीक्षक विनोद त्रिपाठी

– प्रधान आरक्षक अब्दुल

– महिला आरक्षक संतोषी

Leave a Comment