Sidhi news:मध्य प्रदेश पुलिस एवं फ्री प्रेस की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मान
सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी के मार्गदर्शन में जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर निरीक्षक अरुणा द्विवेदी, थाना प्रभारी कुसमी को सम्मानित किया गया।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
अभियान के दौरान थाना कुसमी पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के साथ-साथ आमजन, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने हेतु निरंतर जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। पुलिस की इन प्रभावी एवं सराहनीय कार्यवाहियों को देखते हुए *मध्य प्रदेश पुलिस एवं फ्री प्रेस* की ओर से निरीक्षक अरुणा द्विवेदी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान नशे के विरुद्ध पुलिस की प्रतिबद्धता, कर्तव्यनिष्ठा एवं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहित करने वाला है।
सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने निरीक्षक अरुणा द्विवेदी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ युवाओं एवं समाज को जागरूक करना पुलिस की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। ऐसे उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाएगा।
जिला सीधी पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के माध्यम से नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा नशामुक्त, सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

