Rewa news: रीवा सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले भर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान चलाया गया। अधिकारियों कर्मचारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक रूप से साफ सफाई के लिए श्रमदान किया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी-अपने कार्यालय तथा कार्यालय परिसर में साफ सफाई करके स्वच्छता का संदेश दिया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सृष्टि देशमुख ने कलेक्ट्रेट कार्यालय और जिला पंचायत कार्यालय में साफ सफाई अभियान का नेतृत्व किया। कलेक्ट्रेट में एसडीएम हुजूर जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में सफाई की।
इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती देशमुख ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले भर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता ही समाज की सबसे बड़ी सेवा है इस संकल्प के साथ जिले भर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने साफ सफाई के लिए श्रमदान किया। जिला पंचायत में साफ सफाई कराकर कई अनुपयोगी और जर्जर सामग्रियों को हटाया गया ।कार्यालय के अंदर और बाहर विधिवत साफ सफाई कराई गई ।इसमें जिला पंचायत के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भागीदारी निभाई। इसी तरह सभी जनपद पंचायत कार्यालयों में भी साफ सफाई कराई गई। नगर पंचायतों के प्रत्येक वार्ड में विशेष साफ सफाई अभियान चलाया गया। नगर पंचायत में सफाई कर्मियों को सम्मानित करने के भी कार्यक्रम आयोजित किए गए । ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन करके उनमें स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद गांव के तालाब धार्मिक स्थल और ग्राम पंचायत भवन तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता के लिए सामूहिक रूप से श्रमदान किया गया ।मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि सिरमौर में एसडीएम दृष्टि जायसवाल के नेतृत्व में तहसील कार्यालय तथा सिविल हॉस्पिटल सिरमौर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। त्योंथर में एसडीएम राकेश चौरसिया ने तहसील कार्यालय तथा जनपद पंचायत में सीईओ प्रवीण बंसोड ने स्वच्छता के लिए श्रमदान किया ।जनपद पंचायत गंगेव में सीईओ प्राची चौबे ने स्वच्छता के लिए सामूहिक रूप से श्रमदान में भागीदारी निभाने के साथ-साथ सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। जनपद पंचायत रीवा में सीईओ पूनम दुबे ने कर्मचारियों के साथ कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया ।नगर परिषद चाकघाट में बघेडी मोड पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर परिषद में सफाई कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। इसी तरह उपसंचालक पशुपालन, जिला कोषालय,जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, जिला अंत्यावसायी सहकारी समिति कार्यालय, जिला शिक्षा केंद्र कार्यालय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीड़ा, परियोजना कार्यालय महिला एवं बाल विकास सिरमौर, नगर परिषद सिरमौर ,सभी सांदीपनि स्कूलों आंगनबाड़ी केंद्रों तथा छात्रावासों में भी स्वच्छता के लिए अभियान चलाया गया।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
अमर मिश्रा ‘हरित प्रवाह’ समाचार पत्र के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया और समाचार संपादन का लंबा अनुभव है।
