रीवा जिले में घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न का एक और गंभीर मामला सामने आया है। शादी के महज कुछ ही महीनों बाद नवविवाहिता को ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित कर घर से बाहर निकाल दिया गया। इतना ही नहीं, पीड़िता को शरण देने पर अब उसके मायके वालों को भी जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।
पीड़िता ने बताया कि विवाह के कुछ समय बाद से ही ससुराल में उस पर दहेज लाने के लिए दबाव बनाया जाने लगा था। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाने लगी। मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सिलसिला बढ़ता गया और अंततः ससुराल वालों ने उसे जबरन घर से बाहर निकाल दिया।
घर से निकाले जाने के बाद पीड़िता अपने मायके में रह रही है। आरोप है कि ससुराल पक्ष की प्रताड़ना यहाँ भी खत्म नहीं हुई है। आरोपी पीड़िता के मायके वालों को लगातार फोन पर और घर आकर डरा-धमका रहे हैं।
पीड़ित परिवार ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस प्रशासन से करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता और उसके परिजनों ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
अमर मिश्रा ‘हरित प्रवाह’ समाचार पत्र के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया और समाचार संपादन का लंबा अनुभव है।
