Semriya news: सेमरिया विधायक अभय मिश्रा पर भाजपा का पलटावार सुचिता और ईमानदारी के दावे खोखले

Share With Others

Semriya news: सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा द्वारा हाल ही में की गई प्रेस वार्ता और प्रशासनिक दावों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के नेता मनीष शुक्ला ने तीखा जवाबी हमला बोला है। भाजपा नेता ने विधायक अभय मिश्रा के सुचिता, ईमानदारी और विकास संबंधी बयानों पर गंभीर सवाल खड़े किए।

BJP नेताओ ने कहा कि अभय मिश्रा के मुख से ‘सुचिता और नैतिक मूल्य’ जैसे शब्द शोभा नहीं देते। उन्होंने पुराने मामलों को उजागर करते हुए आरोप लगाए:
नितिन तिवारी प्रकरण भलुहा निवासी नितिन तिवारी के साथ हुई मारपीट की घटना का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्र में तानाशाही का माहौल बनाया गया।
दिवाकर एवं भागीरथी मामला दिवाकर और भागीरथी से जुड़े घटनाक्रमों का हवाला देते हुए मनीष शुक्ला ने कहा कि विधायक राजनीतिक षड्यंत्र रचकर निर्दोष लोगों को फंसाने का काम करते आए हैं।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

भाजपा नेताओं ने 2003 के पूर्व और वर्तमान रीवा की तुलना करते हुए उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि रीवा में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं, इन्फ्रास्ट्रक्चर व कनेक्टिविट रीवा एयरपोर्ट, फोर-लेन सड़कें, बाईपास और रिंग रोड का निर्माण।

स्वास्थ्य व पर्यटन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की स्थापना और इको पार्क का विकास।
कृषि व सिंचाई बाणसागर परियोजना के जरिए हर किसान के खेत तक पानी और नहरों का विस्तार।

सेमरिया के विकास पर मौन क्यों विधायक

भाजपा नेता मनीष शुक्ला ने सीधा सवाल दागा कि उपमुख्यमंत्री द्वारा रीवा को दी गई सौगातों के विपरीत, सेमरिया विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए क्या किया उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक अपनी प्रेस वार्ताओं में सेमरिया के मूल मुद्दों और विकास पर बात करने के बजाय केवल अनर्गल बयानबाजी करते हैं।

Leave a Comment