Pradip patel: उद्यमियों से संवाद, उद्योग विस्तार में प्रशासन देगा सहयोग – विधायक प्रदीप पटेल

Share With Others

Pradip patel: मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर के दौरान विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल एवं कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन ने स्थानीय उद्यमियों के साथ संवाद कर उनके अनुभवों और सुझावों की जानकारी ली। उद्यमी महेंद्र सिंह द्वारा हीरो एजेंसी, उद्यमी सुखवंत मिश्रा द्वारा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तथा अरविंद कुशवाहा द्वारा फेंसिंग उद्योग संचालित किए जाने की जानकारी दी गई। उद्यमियों से चर्चा करते हुए विधायक श्री पटेल ने कहा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए उद्यमिता को बढ़ावा देना आवश्यक है। कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि उद्योगों के विस्तार के लिए आवश्यक विभागीय अनुमतियों एवं प्रक्रियाओं में प्रशासन द्वारा समन्वय कर सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Leave a Comment