Rewa news: कानून की धज्जियां उड़ाता ‘जय महाकाल ग्रुप’ दाढ़ी गांव बना अवैध शराब की मंडी वीडियो वायरल पुलिस-प्रशासन मौन

Share With Others

Rewa news: रीवा। जिले के चोरहटा थानांतर्गत दाढ़ी गांव में इन दिनों आबकारी नियमों और कानून-व्यवस्था की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। हाईवे के किनारे बसा यह शांत गांव ग्रामीणों का आरोप है कि ‘जय महाकाल ग्रुप’ सुनील सिंह के संरक्षण में चल रही अवैध शराब की एक बड़ी मंडी में तब्दील हो चुका है। शराब ठेकेदार के गुर्गे बेखौफ होकर खुलेआम अवैध शराब बेच रहे हैं, जबकि स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग गहरी नींद में सोया हुआ है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, फिर भी अनदेखी
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में दिन-रात शराब की अवैध बिक्री हो रही है, जिससे क्षेत्र का माहौल लगातार खराब हो रहा है। स्थिति यह है कि स्थानीय ग्रामीणों ने शराब की बिक्री करते हुए कई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए और मीडिया तक पहुंचाए। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

Rewa news: खानापूर्ति बनी धारा 34(1) की कार्रवाई

बिगत माह पहले मामले में जब मीडिया ने हस्तक्षेप किया था तब चोरहटा पुलिस ने दबाव में आकर नाममात्र की खानापूर्ति की। पुलिस ने महज आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत हल्की कार्रवाई कर ली थी । सवाल यह उठता है कि आखिर पुलिस उस चिन्हित अवैध स्थान पर पक्के तौर पर दुकान बंद क्यों नहीं करवा पाई?

 

धारा 34(1) की मामूली कार्रवाई के बाद शराब माफिया का दुस्साहस और कैसे बढ़ गया?
अवैध दुकान के असली आकाओं और ‘जय महाकाल ग्रुप’ पर कठोर दंडात्मक धाराएं क्यों नहीं लगाई गईं?
हाईवे पर खुलेआम धंधा, राहगीर और ग्रामीण परेशान
हाईवे के बिल्कुल करीब अवैध दुकान का संचालन होने से आए दिन पियक्कड़ों का जमावड़ा लगा रहता है। शाम ढलते ही असामाजिक तत्वों का डेरा जम जाता है, जिससे राहगीरों, विशेषकर महिलाओं और छात्राओं का निकलना दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने कई बार विरोध दर्ज कराया, लेकिन ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई और धमकी के आगे उनका गुस्सा दबा दिया जाता है।

Leave a Comment