Rewa news: रीवा में 4 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, बाइक रैली और शोभायात्रा का होगा भव्य आयोजन

Share With Others

Rewa news: रीवा। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा जिला इकाई रीवा द्वारा आगामी 04 सितंबर 2026 को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में बाइक रैली, शोभायात्रा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य संगम देखने को मिलेगा।
यह आयोजन सिरमौर चौराहा स्थित कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। महासभा के जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव ने रीवा जिले के समस्त नागरिकों, युवाओं, माताओं-बहनों, बुजुर्गों और छात्रों से इस पावन अवसर पर एकजुट होकर शामिल होने की अपील की है।
कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल:

दोपहर 12:00 बजे: श्रद्धालुओं का कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम परिसर में आगमन।
दोपहर 01:00 बजे: शहर भर में भव्य शोभायात्रा की शुरुआत।
शाम 06:00 बजे: शोभायात्रा का समापन।
शाम 07:00 बजे से: सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंचीय प्रस्तुतियां, भजन-कीर्तन, प्रतिभा सम्मान समारोह और प्रसाद वितरण।
दूर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था
आयोजकों ने बताया कि रीवा के दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है।
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों, प्रेम, एकता, भाईचारे, कर्तव्य और सद्भाव को समाज में जीवंत करने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण सभी के हैं और यह महोत्सव सभी वर्गों व समुदायों को जोड़ने तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा के संचार के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

Leave a Comment