Mp news: रीवा समेत 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, चित्रकूट में मंदाकिनी उफान पर रीवा

Share With Others

Mp news: मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में मानसून के दोबारा सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। सतना के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने सतना जिले के प्रभावित क्षेत्रों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है।

मौसम विभाग ने पूर्वी मध्य प्रदेश में मजबूत सिस्टम सक्रिय होने के कारण 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें रीवा, मऊगंज, मैहर, सीधी, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, अनूपपुर, मंडला, सिवनी और बालाघाट शामिल हैं। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर संभाग के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

मंदाकिनी नदी का जलस्तर लगभग 30 फीट तक बढ़ गया, जिससे रामघाट का मुख्य पुल बह गया और कई इलाकों में जलभराव हो गया। गोरगी बांध टूटने से कॉलोनियों में पानी भर गया।

Mp news: बाणसागर के 6 गेट खोले गए

भारी बारिश के चलते प्रदेश के ज्यादातर प्रमुख बांध 70 प्रतिशत तक भर चुके हैं। बाणसागर बांध में पानी की आवक बढ़ने के कारण बाणसागर बांध के 6 गेट खोल दिए गए हैं और निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। रीवा जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात फिर से निर्मित हो गये नदी नाले उफान पर चल रहे हैं वहीं जिला प्रशासन ने भी सभी से अपील की है कि सभी सुरक्षित रहे और जहां कहीं भी जल भराव के हालात हो वहां के लोग तुरंत हेल्पलाइन नंबर वह स्थानीय थाने एवं जिला प्रशासन को इसकी सूचना जरूर दें जिला प्रशासन लगातार बाढ़ बाले इलाको की मॉनिटरिंग की जा रही है स्थिति अगर विकराल रूप लेती है इसके लिए भी जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्थाएं बनाई जा रही है क्योंकि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विगत दिनों पूर्व रीवा सहित चित्रकूट का दौरा किया था उन्होंने तुरंत जिला प्रशासन को निर्देशित किये थे क कहीं भी किसी प्रकार की दिक्कत ना आए।

Leave a Comment