Mp news; भाजपा सरकार में किसान परेशान, व्यवस्था लाचार – आशीष तिवारी

Share With Others

MSP, ई-टोकन और किसान आंदोलन पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Mp news; भोपाल। कांग्रेस नेता आशीष तिवारी ने भोपाल में किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश का अन्नदाता आज अपनी ही फसल बेचने और खाद पाने के लिए सड़कों पर संघर्ष करने को मजबूर है। यह स्थिति मोहन सरकार की किसान विरोधी नीतियों और प्रशासनिक विफलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

उन्होंने कहा कि मूंग की शत-प्रतिशत समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी न होना, ई-टोकन प्रणाली की अव्यवस्था और खाद की किल्लत ने किसानों की कमर तोड़ दी है। सरकार किसानों को राहत देने के बजाय उन्हें लाइन, पोर्टल और इंतजार के भरोसे छोड़ रही है।
श्री तिवारी ने कहा मोहन सरकार में किसान की मेहनत का सम्मान नहीं, बल्कि अपमान हो रहा है। जिस प्रदेश का अन्नदाता अपनी उपज बेचने और खाद लेने के लिए आंदोलन करने पर मजबूर हो, वहां सरकार नहीं, व्यवस्था कटघरे में खड़ी होती है।
उन्होंने मांग की कि सरकार तत्काल मूंग की शत-प्रतिशत MSP पर खरीदी सुनिश्चित करे, ई-टोकन प्रणाली को पारदर्शी बनाए तथा किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराए अन्यथा कांग्रेस पार्टी प्रदेश के अन्नदाताओं के सम्मान में सड़क से सदन तक निर्णायक संघर्ष करेगी।

Leave a Comment