Rewa news; रीवा: संजय गांधी अस्पताल में ड्यूटी के दौरान चाकू से घायल मिले पीजी डॉक्टर, प्रबंधन बोला- ‘मामला संदिग्ध’

Share With Others

Rewa news; रीवा के संजय गांधी कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में ड्यूटी के दौरान एक रेजीडेंट (पीजी) डॉक्टर के संदिग्ध परिस्थितियों में चाकू लगने से घायल होने का मामला सामने आया है। घायल डॉक्टर का इलाज अस्पताल के आकस्मिक चिकित्सा वार्ड में चल रहा है। वहीं मेडिकल कॉलेज प्रबंधन एवं पुलिस प्रशासन मामले की गहनता से जांच में जुट गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाल रोग विभाग में पदस्थ पीजी तृतीय वर्ष के छात्र डॉ. संजय जाटव ड्यूटी के दौरान चाकू लगने से घायल अवस्था में पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और तुरंत ही सुरक्षाकर्मियों तथा साथी डॉक्टरों द्वारा उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

 

मामले की जानकारी देते हुए संजय गांधी अस्पताल की सीएमओ डॉ. सुप्रिया अग्रवाल ने बताया:
की हमारे यहाँ पीडियाट्रिक्स विभाग के थर्ड ईयर के पीजी छात्र डॉ. संजय जाटव चाकू लगने से घायल हुए हैं। चोट खुद से लगी है या किसी ने उन पर हमला किया है, इस बात की पुष्टि अभी नहीं की जा सकती है। घायल डॉक्टर की स्थिति फिलहाल स्थिर है।
अंदरूनी चोट की गहराई और स्थिति जांचने के लिए सोनोग्राफी, एक्स-रे (X-Ray) तथा अन्य चिकित्सा परीक्षण कराए जा रहे हैं।
डॉक्टर इंदौर के निवासी बताए जा रहे हैं और उनके परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी गई है। घटना की जानकारी अमहिया पुलिस को दे दी गई है। डॉक्टर के होश में आने और उनका बयान दर्ज होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

अस्पताल में ड्यूटी के समय किसी रेजीडेंट डॉक्टर का चाकू से घायल होना सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगालने के साथ-साथ यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हमला किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा किया गया है या मामला व्यक्तिगत रंजिश या आत्महत्या के प्रयास से जुड़ा है।

Leave a Comment