Viral video: रीवा IG को शराब माफिया का खुला चैलेंज: खबर चलने के बाद बिछिया पुलिस ने की ‘नाटकीय कार्रवाई’! आखिर खाकी पर किसका वजन, क्यों नतमस्तक हैं पुलिस? क्या शराब माफिया का चलता है बिछिया में सिक्का

Share With Others

Viral video: रीवा। इसे खाकी का खौफ कहें या फिर शराब माफिया के सामने पुलिस का आत्मसमर्पण रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र के लोही ब्रिज के पास चल रहे अवैध शराब के ‘समानांतर साम्राज्य’ का भंडाफोड़ होने के बाद जो तस्वीर सामने आई है, उसने पूरे पुलिस महकमे को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

मीडिया द्वारा सबूतों के साथ खबर दिखाए जाने के बाद बिछिया पुलिस ने अपनी वर्दी बचाने के लिए ‘दिखावे की कार्रवाई’ का जो नाटक रचा है, उसने यह साबित कर दिया है कि यहाँ कानून का नहीं, बल्कि शराब माफिया का सिक्का चलता है।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

Viral video; आईजी के ‘नशामुक्त अभियान’ को खुली चुनौती, थाना प्रभारी की ‘मेहरबानी’

वायरल वीडियो

रीवा जोन के आईजी गौरव राजपूत पूरे संभाग में ‘नशामुक्त अभियान 2.0’ के तहत नशे के सौदागरों को जेल भेजने का दावा कर रहे हैं। लेकिन बिछिया पुलिस उनके इस दावों की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही।

वीडियो साक्ष्य में साफ दिख रहा है कि कैसे एक रिहायशी इलाके में, भाड़े की दुकान लेकर अवैध शराब की ‘समानांतर ब्रांच’ चलाई जा रही है, जहाँ खुलेआम फ्रीजर काउंटर लगाकर शराब बेची जा रही है। सेल्समैन कैमरे पर सीना ठोककर इसे बिछिया दुकान की शाखा बता रहा है। लेकिन इस खुली चुनौती के बाद भी बिछिया पुलिस की रहस्यमयी चुप्पी और टालमटोल की नीति कई गंभीर सवाल खड़े करती है।

Viral video; अवैध दुकान चालू, पुलिस का सिर्फ ‘कागजी’ एक्शन?

 

सूत्रों की मानें तो खबर का असर होने और ऊपर से दबाव आने के बाद बिछिया पुलिस ने मौके पर जाने का नाटक तो किया, लेकिन मुख्य माफियाओं और इस पूरे माफिया के सरगना पर हाथ डालने के बजाय सिर्फ एक ‘दिखावे की कागजी कार्रवाई’ करके औपचारिकता पूरी कर ली।

Viral video; क्या रीवा पुलिस शराब माफिया के ‘वजन’ के नीचे दब चुकी है

आरोप है कि सूचना और पुख्ता वीडियो साक्ष्य मिलने के बाद भी थाना प्रभारी ने तत्काल रेड क्यों नहीं मारी थी क्या माफिया को माल और सबूत ठिकाने लगाने का वक्त दिया गया था?
शहर के मुहाने पर बिना आबकारी नियमों के यह अवैध दुकान किसकी शह पर महीनों से फल-फूल रही थी?

Leave a Comment