Amhiya police; रीवा। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातों के खिलाफ अमहिया पुलिस ने एक बार फिर अपना कड़ा रुख दिखाया है। जान टावर के पास स्थित बैंक के सामने से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है।
Amhiya police;नदहाड़े वारदात: 2 घंटे में उड़ा दी गाड़ी
घटना 18 जुलाई 2026 की है। फरियादी अनिल कुशवाहा पिता विनोद कुमार कुशवाहा दोपहर करीब 12 बजे अपनी मोटरसाइकिल को जान टावर के पास बैंक के सामने खड़ी करके अपने काम से गए थे। लेकिन जब वे दोपहर 2 बजे वापस लौटे, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई—उनकी बाइक वहां से गायब हो चुकी थी। पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना अमहिया थाने में दी।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
Amhiya police; एक्शन मोड में पुलिस: 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत अज्ञात चोर के खिलाफ FIR दर्ज की और धरपकड़ के लिए जाल बिछाया। पुलिस की मुस्तैदी रंग लाई और टीम ने मुखबिरों व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अमिलकी थाना गोविंदगढ़ निवासी आकाश शुक्ला पिता तेज बली शुक्ला को धर दबोचा। सघन पूछताछ में आरोपी टूट गया और उसकी निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।
Amhiya police; दूसरा आरोपी भी जल्द होगा सलाखों के पीछे
अमहिया थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज गौतम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताएं कि आरोपी आकाश शुक्ला को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश कर दिया गया है। इस वारदात में एक अन्य आरोपी भी शामिल है, जिसकी पहचान हो चुकी है। पुलिस टीमें उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं, उसे भी बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”
Amhiya police; अपराधियों को सख्त चेतावनी

थाना प्रभारी मनोज कुमार गौतम की इस त्वरित और धमाकेदार कार्रवाई से जहां एक ओर वाहन स्वामियों में सुरक्षा का भाव जागा है, वहीं दूसरी ओर इलाके के चोर-बदमाशों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
अमर मिश्रा ‘हरित प्रवाह’ समाचार पत्र के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया और समाचार संपादन का लंबा अनुभव है।
