Ips ; जोधपुर में खाकी का ‘सुपर कपल’: पति संभालेंगे ग्रामीण की कमान, पत्नी करेंगी भ्रष्टाचार का काम तमाम

Share With Others

Ips ; जोधपुर राजस्थान पुलिस महकमे से एक बेहद दिलचस्प और प्रशासनिक तौर पर बेहद मजबूत तस्वीर सामने आई है। न्याय और सुरक्षा के मोर्चे पर अब जोधपुर की जनता को एक ही छत के नीचे से दो बड़े सूरमा मिलने वाले हैं। राज्य सरकार के हालिया तबादलों के बाद जोधपुर में आईपीएस पति-पत्नी की एक ऐसी जोड़ी तैनात हुई है, जो पूरे जिले की कानून-व्यवस्था से लेकर भ्रष्टाचार के सफाए तक का जिम्मा संभालेगी।

IPS अमृता दुहन संभालेंगी ACB की कमान

तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी डॉ. अमृता दुहन को अब जोधपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) में बतौर पुलिस अधीक्षक तैनात किया गया है। अपनी बेदाग छवि और सख्त कार्यशैली के लिए जानी जाने वाली डॉ. अमृता दुहन के आने से अब जिले के भ्रष्टाचारियों और रिश्वतखोरों में हड़कंप मचना तय है। अब वे जोधपुर और आस-पास के इलाकों में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा मोर्चा खोलने की तैयारी में हैं।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

Ips; कमांडेंट से ग्रामीण SP बने पति पंकज यादव

वहीं दूसरी ओर, डॉ. अमृता दुहन के पति और अब तक जोधपुर में ही ‘1st बटालियन आरएसी’ के पद पर कमांडेंट के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे IPS पंकज यादव को एक बड़ी और चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें

जोधपुर ग्रामीण का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। ग्रामीण इलाकों में अपराध नियंत्रण, गैंगस्टर्स पर नकेल और आम जनता में विश्वास जगाने की बड़ी चुनौती अब पंकज यादव के कंधों पर होगी।

Ips; जुदा होंगी राहें, पर मकसद होगा एक: ‘क्राइम और करप्शन’ पर फुल स्टॉप

इस अनूठे संयोग के बाद जोधपुर की प्रशासनिक व्यवस्था बेहद खास हो गई है। जिले में एक ही समय पर पति और पत्नी दो सबसे महत्वपूर्ण पदों पर रहकर जनता की सेवा करेंगे:

पति का जिम्मा: IPS पंकज यादव ग्रामीण इलाकों की रग-रग से वाकिफ हैं, इसलिए वे कानून-व्यवस्था और अपराधियों से निपटने का मोर्चा संभालेंगे।

20260716 075215
Ips

Rewa news; रीवा कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला:संगठित अपराध’ का बड़ा मुकदमा ध्वस्त, शेरनी की तरह दहाड़ीं एडवोकेट साक्षी सिंह बघेल; पांचों मामलों में सभी आरोपी बाइज्जत बरी

Ips पत्नी का एक्शन: IPS अमृता दुहन सरकारी दफ्तरों में बैठे सफेदपोश बेईमानों पर नकेल कसेंगी।
सियासी और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा आमतौर पर पति-पत्नी की एक ही जिले में इस तरह की कमान कम ही देखने को मिलती है। लेकिन इस ‘पावर कपल’ की कार्यशैली को देखते हुए जनता को उम्मीद है कि अब जोधपुर में न तो अपराध फलेगा-फूलेगा और न ही भ्रष्टाचार को पनाह मिलेगी।

Leave a Comment