Love marriage; प्रेम विवाह का खूनी अंत: शक की वेदी पर बलि चढ़ीं तीन मासूम जिंदगियां पति की हत्या

Share With Others

Love marriage ; पंजाब के मानसा जिले के ठूठियांवाली गांव से सामने आई एक हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर समाज की मानसिकता और रिश्तों में पनपते हिंसक अविश्वास पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। एक साल पहले बड़े अरमानों और वादों के साथ जिस प्रेम विवाह की शुरुआत हुई थी, उसका अंत इतना खौफनाक होगा, इसकी कल्पना शायद मृतका के परिवार ने कभी नहीं की थी। चरित्र पर शक की सनक ने एक पति को इस कदर अंधा कर दिया कि उसने न सिर्फ अपनी 22 वर्षीय पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया, बल्कि अपने ही उन दो जुड़वां बच्चों की भी जान ले ली, जिन्होंने अभी इस दुनिया में कदम भी नहीं रखा था।

Love marriage :वादों से विश्वासघात तक का सफर

मृतका सिमरजीत कौर 22 वर्ष ने करीब एक साल पहले बुर्ज राठी गांव के निवासी सचप्रीत सिंह से प्रेम विवाह किया था। शुरुआती पारिवारिक हिचकिचाहट के बाद दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को रजामंदी दे दी थी और विवाह पूरे विधि-विधान से संपन्न हुआ था। सिमरजीत आठ महीने की गर्भवती थी और परंपरा के अनुसार प्रसव के लिए अपने मायके आई हुई थी। परिवार आने वाले नए मेहमानों के स्वागत की तैयारियों में जुटा था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

Love marriage ; परिजनों के आरोपों के अनुसार,

वारदात वाले दिन आरोपी सचप्रीत सिंह दिन में अपने ससुराल आया था। उस वक्त माहौल पूरी तरह सामान्य था। किसी को भनक तक नहीं थी कि उसके दिमाग में एक खौफनाक साजिश चूल्हे में चढ़ी खिचड़ी की तरह पक रही है। देर रात उसने सिमरजीत को फोन कर घर के बाथरूम के पास बुलाया और वहां तेजधार हथियार से उसका गला रेत दिया। इस हमले में सिमरजीत के साथ-साथ उसके गर्भ में पल रहे आठ महीने के जुड़वां बच्चों की भी मौत हो गई। एक झटके में तीन जिंदगियां खत्म हो गईं।

Love marriage; शक की सनक और सामाजिक सरोकार

पुलिस की प्रारंभिक जांच और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस जघन्य हत्याकांड के पीछे पत्नी के चरित्र पर ‘अवैध संबंध’ का शक होना बताया जा रहा है। यह घटना सिर्फ एक आपराधिक मामला नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज के उस खोखलेपन को दर्शाती है जहां आपसी बातचीत, समझदारी और कानूनी रास्तों की जगह सीधे हिंसा का सहारा लिया जाता है। शक की एक चिंगारी ने हंसते-खेलते परिवार को राख में बदल दिया।

Love marriage

ठूठियांवाली पुलिस चौकी के प्रभारी मक्कन सिंह ने हमारे समबाददाता से बातचीत के दौरान बताया कि गांव के सरपंच की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मृतका के पिता सुखपाल सिंह के बयानों के आधार पर आरोपी पति सचप्रीत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Leave a Comment