Post office: भारतीय डाक विभाग ने अपने डाक जीवन बीमा (PLI) और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) के कारोबार को विस्तार देने के लिए ‘डायरेक्ट सेल्स एजेंट’ (DSA) के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती पूरी तरह से इनसेंटिव (प्रोत्साहन राशि) पर आधारित होगी, जो युवाओं और स्वरोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर है
अधीक्षक डाकघर, रीवा संभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पदों पर चयन के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया वर्तमान में जारी है, जो 20 मई तक संचालित की जाएगी। विभाग ने इसके लिए समय और स्थान भी निर्धारित कर दिया है।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
समय: प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे से।
कार्यालय अधीक्षक डाकघर, रीवा संभाग, सिरमौर चौराहा (द्वितीय तल)।
चयन पूरी तरह साक्षात्कार और योग्यता के आधार पर होगा।
दस्तावेजों के साथ हों उपस्थित:
इच्छुक आवेदक अपनी शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सीधे कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं। अधीक्षक ने बताया कि चयनित एजेंटों को डाक विभाग की बीमा योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करना होगा, जिसके बदले उन्हें विभाग के नियमानुसार आकर्षक कमीशन/इनसेंटिव प्रदान किया जाएगा।
डाक विभाग की इस पहल का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करना और बीमा कवर को ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना है। वे उम्मीदवार जिन्हें मार्केटिंग का अनुभव है या जो बैंकिंग-बीमा क्षेत्र में रुचि रखते हैं, उन्हें इस प्रक्रिया में वरीयता दी जा सकती है।
अमर मिश्रा ‘हरित प्रवाह’ समाचार पत्र के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया और समाचार संपादन का लंबा अनुभव है।
