Rewa news: भवन निर्माण के सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा में पूरा करना सुनिश्चित करें – कमिश्नर

0
01 (11)
Share With Others

. कमिश्नर बीएस जामोद की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग पीआईयू द्वारा संभाग में कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में कमिश्नर ने कहा कि भवन निर्माण के सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा में पूरे कराये जाय। उन्होंने संभाग अन्तर्गत स्वीकृत 30 सांदीपनि विद्यालयों के निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि कार्यों को तत्परता के साथ जून माह तक पूर्ण करा लें ताकि नवीन शिक्षण सत्र से भवन में विद्यालय संचालित होने लगे। उन्होंने कहा कि जहां भी कुछ बाधायें आ रही है उनका समन्वय बनाकर निराकरण सुनिश्चित करें।

कमिश्नर कार्यालय में आयोजित बैठक में कमिश्नर ने कहा कि सांदीपनि विद्यालयों में अंडरग्राउंड वाटर टैंक का निर्माण अवश्य करायें ताकि जल जीवन मिशन द्वारा कराये जा रहे कार्य से विद्यालय में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी निर्माण कार्यों का लगातार भ्रमण कर निरीक्षण करें तथा कार्यों की गुणवत्ता को देखें और समय-समय पर टेÏस्टग लैब में गुणवत्ता परीक्षण भी करायें। इस अवसर पर बताया गया कि मेडिकल कालेज रीवा में निर्माणाधीन पीजी छात्रावास का निर्माण कार्य जुलाई तक पूर्ण करा लिया जायेगा। इसी प्रकार पुर्नघनत्वीकरण योजना से रीवा मेडिकल कैंपस में निर्माणाधीन आवासों का भी निर्माण कार्य भी जून तक पूर्ण कर लिया जायेगा।

See also  Rewa News: रीवा कलेक्टर का एक्शन; दो कर्मचारी सस्पेंड! नायब तहसीलदार को सूरज ढलने तक का वक्त 

शासकीय ई-टाइप के आवास अगस्त माह तक पूर्ण करा लिये जायेंगे। कमिश्नर ने पशु चिकित्सालय कार्यालय भवन तथा उससे लगे अन्य कार्य एवं आयुर्वेद कालेज में निर्माणाधीन कार्यों को त्वरित गति से कराते हुए पूर्ण कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर बताया गया कि संभाग में भवन निर्माण विभाग द्वारा 156 कार्य कराये जा रहे हैं। बैठक में संभागवार कार्यों की अद्यतन जानकारी संबंधित कार्यपालन यंत्री द्वारा प्रस्तुत की गयी। इस दौरान संयुक्त आयुक्त सुदेश मालवीय, संयुक्त आयुक्त दिव्या त्रिपाठी, मुख्य अभियंता लोक निर्माण (भवन) एस.सी. वर्मा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

कमिश्नर ने सड़क निर्माण कार्य की समीक्षा की – कमिश्नर बीएस जामोद ने लोक निर्माण विभाग द्वारा संभाग में कराये जा रहे सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि वन भूमि के प्रकरणों में समन्वय बनाकर निराकृत कराते हुए सड़क निर्माण कार्य करायें। उन्होंने निर्माण कार्य में भूअर्जन की कार्यवाही करते हुए धारा 11 व धारा 19 की प्रक्रिया को संपन्न कराने के निर्देश दिये। कमिश्नर ने विभाग द्वारा प्लान, मजबूतीकरण, विशेष मजबूतीकरण, सीआईआईएफ तथा नवीनीकरणमद के कार्यों की जानकारी ली। मंडी निधि से स्वीकृत कार्यों की अद्यतन जानकारी न होने पर कमिश्नर ने अप्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान मुख्य अभियंता लोक निर्माण केके लक्ष्ये सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

See also  Rewa news: कमिश्नर का एक्शन रीवा के जिला शिक्षा अधिकारी और योजना अधिकारी शिक्षा को किया निलंबित

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *