सुपिया के निवासियों ने आम रास्ता खोले जाने का दिया आवेदन

Share With Others

जनसुनवाई में 119 आवेदकों ने अपनी समस्यायें सुनाई

कलेक्ट्रेट में प्रति सप्ताह आयोजित होने वाली जनसुनवाई में आज 119 आवेदकों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किये। सुपिया के निवासियों ने आम रास्ता खोले जाने का आवेदन दिया जिसे तहसीलदार हुजूर को कार्यवाही के लिये प्रेषित किया गया। जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी एवं संयुक्त कलेक्टर पी.के. पाण्डेय ने राजस्व पेंशन, खाद्य, पशुपालन आदि विभागों की शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

जनसुनवाई में देवरा निवासी प्रेमवती, बरहठा निवासी आयोध्या प्रसाद पाल, रतहरा निवासी मुद्रिका प्रसाद गौतम तथा भनिगवां निवासी रमेश प्रसाद पाण्डेय के सीमांकन के आवेदनों को संबंधित तहसीलदार को प्रेषित कर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी प्रकार नंदीलाल निवासी कोष्ठा के सीमांकन की नकल दिलाने के आवेदन को एसडीएम रायपुर कर्चुलियान तथा शिवकुमार द्विवेदी सगरा निवासी के शासकीय नाले से अतिक्रमण हटाकर स्टाप डैम को खोले जाने के आवेदन को एसडीएम हुजूर को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। पारसनाथ पटेल बांसी के खाता वटबारा करने तथा तमरादेश के रमेश प्रसाद पटेल के फर्जी नामांतरण पर रोक लगाने के आवेदन पर तहसीलदार हुजूर को कार्यवाही करने के निर्देश जनसुनवाई में दिये गये।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

See also  Rewa News; रीवा में तिलक चढ़ते ही टूटी शादी: दूल्हे के राज का खुलासा होते ही बढ़ा विवाद, जमकर मारपीट

जगन्नाथ पटेल उमरी निवासी ने पट्टे की जमीन में अवैध सड़क निर्माण पर रोक लगाने के आवेदन को एसडीएम मनगवां को, रामफल साहू निवासी शिवपुर्वा के पुस्तैनी भूमि से कब्जा हटाने के आवेदन को एसडीएम गुढ़ को, जगदीश कोल निवासी गोदरी नं. 4 के नहर मुआवजा भुगतान के आवेदन को भूअर्जन अधिकारी को, उदय प्रताप सिंह सुजवार निवासी के शासकीय हैण्डपंप से निजी सिंचाई कार्य को रोकने के आवेदन को कार्यपालन यंत्री पीएचई को कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

Leave a Comment