रीवा संभाग

Rewa news: जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर 24651 मी. टन हुई गेंहू की खरीद

Share With Others

Rewa news: किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए निर्धारित समर्थन मूल्य 2625 रुपए प्रति क्विंटल की दर से पंजीकृत किसानों से गेंहू का उपार्जन किया जा रहा है। अब तक 7928 किसानों से 24651 मीट्रिक टन गेंहू का उपार्जन किया गया है। इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी कमलेश तांडेकर ने बताया कि गेंहू उपार्जन के लिए अब तक 19891 किसानों ने स्लॉट बुक किए हैं।

उपार्जित गेंहू में से 8201 मीट्रिक टन का परिवहन कराकर सुरक्षित भण्डारण करा दिया गया है। अब तक किसानों को 72 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है। उपार्जन के लिए सभी खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध करा दिए गए हैं। जिले में 76 खरीदी केन्द्रों में गेंहू का उपार्जन किया जा रहा है। अब सभी किसान उपार्जन के लिए अपनी सुविधा के अनुसार स्लॉट बुक कर सकते हैं। उपार्जन के लिए साफ-सुथरा और गुणवत्तापूर्ण गेंहू उपलब्ध कराएं।

See also  Video viral: सिरमौर थाने के सामने 'भोजपुरी तड़का'! खाकी के साये में युवक ने लगाए ऐसे ठुमके कि वीडियो हो गया वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *