मध्य प्रदेश

Mp news: सारंगपुर में गहराते जलसंकट और किसानों की समस्याओं को लेकर दिग्विजय सिंह से मिला प्रतिनिधिमंडल

Share With Others

Mp news:  न्यूज़सारंगपुर क्षेत्र में गहराते जलसंकट और किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह से उनके भोपाल स्थित आवास पर मुलाकात की। वरिष्ठ नेता प्रदीप जैन के नेतृत्व में पहुंचे इस दल ने क्षेत्र की जमीनी हकीकत और प्रशासनिक उदासीनता से उन्हें अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सारंगपुर विधानसभा के पड़ाना, गुलावता, पाड़ल्या माता और भूमका सहित कई ग्रामीण इलाकों में नल-जल योजनाएं बार-बार ठप्प हो रही हैं। इसके कारण भीषण गर्मी में आम जनता को पेयजल के भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जल निगम और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी केवल कागजी खानापूर्ति कर रहे हैं, जबकि धरातल पर कई जगहों पर काम आज भी अधूरा है।
क्षेत्रीय नेताओं ने किसानों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में पात्र किसानों को सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पा रहा है, साथ ही गेहूं खरीदी के दौरान की जा रही कटौती से भी किसान परेशान हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए इन समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस मुलाकात के दौरान वरिष्ठ किसान नेता कमल सिंह राणा, बाबू मालवीय, दिनेश पुरी, महेश खाती और रामबाबू सेन सहित कई कार्यकर्ता और क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।

See also  MP Weather; “मध्यप्रदेश में लू का कहर: 20 जिलों में अलर्ट, तापमान 43°C के पार, रीवा सहित यह जिले शामिल”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *