क्राइम

Rewa News today: रीवा में महिला का कत्ल: घने जंगल में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

Share With Others

रीवा जिले के अतरैला थाना क्षेत्र के कोनी जंगल में एक 40 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ परिजन मौके पर पहुंच गए और घटना का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कोनी निवासी आनंद पांडे की 40 वर्षीय पत्नी गायत्री पांडे मंगलवार की सुबह करीब 9:00 बजे घर से निकली थी जिसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। आज स्थानीय लोगों ने कोनी जंगल के नाले में एक अज्ञात शव पड़ा देखा जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मृतका के परिजनों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी पहचान गायत्री पांडे के रूप में की। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि महिला की हत्या किसने और कैसे की। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

See also  Rewa news: दुआरी स्कूल मामला: 12 छात्राओं का भविष्य दांव पर, कलेक्टर-कमिश्नर कार्यालय तक पहुँचा आक्रोश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *