Rewa news: रीवा खाकी पर दाग डायल 112 के चालक का रिश्वत मांगते वीडियो वायरल

Share With Others

Rewa news: चाकघाट पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, भूसा लदी गाड़ी छोड़ने के बदले मांगे 300 रुपये रीवा। जिले के चाकघाट थाना क्षेत्र में पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला फिर सामने आया है। यहाँ डायल 112 के एक चालक द्वारा सरेराह रिश्वत की मांग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में चालक न केवल पैसे मांग रहा है, बल्कि विभाग के भीतर चल रहे वसूली नेटवर्क की पोल भी खोलता नजर आ रहा है।

जानकारी के अनुसार, डायल 112 वाहन के चालक ने सड़क से गुजर रही एक भूसा लदी गाड़ी को रोका। वाहन को छोड़ने के बदले चालक ने 300 रुपये की रिश्वत मांगी। जब वाहन चालक ने इसका विरोध किया, तो पुलिस वाहन के चालक ने उसे 1000 रुपये का चालान कटवाने की धमकी दे डाली। इस पूरी बातचीत का किसी ने गुप्त रूप से वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

Rewa news:वीडियो में चौंकाने वाले खुलासे

वायरल वीडियो में आरोपी चालक बेखौफ अंदाज में यह कहते सुना जा सकता है कि, “मैं हर गाड़ी से 300 रुपये लेता हूँ।” उसने यह भी दावा किया कि जिनकी बंधानी तय है, उन्हें पुलिस चेकिंग के दौरान बचा लिया जाता है। चालक ने यहाँ तक कह दिया कि वह दरोगा और अन्य पुलिसकर्मियों से सेटिंग कराकर गाड़ी निकलवा देगा।

Rewa news: प्रशासन में हड़कंप

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया है। विभाग की छवि धूमिल होते देख आनन-फानन में जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि चाकघाट थाने के अंतर्गत इस तरह की अवैध वसूली लंबे समय से जारी है, लेकिन वरिष्ठ अधिकारी मौन साधे हुए हैं।

Leave a Comment