हादसा

Breaking: क्रैश , बड़ा हादसा, केदारनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, 7 की मौत, सीएम  ने जताया दुख

Share With Others

Braking:  उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक हेलिकॉप्टर क्रैश होने की खबर है. इस हादसे में 7 लोगों की मौत की खबर है. मृतकों में एक 23 महीने का बच्चा भी शामिल है. घटना की जानकारी मिलने के बाद NDRF और SDRF की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं.

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ. यह हादसा रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड के जंगलों में हुआ. हेलिकॉप्टर किस वजह से क्रैश हुआ, इस बारे में अभी तक कोई अपडेट नहीं मिला है. बताया जा रहा है कि यह हेलिकॉप्टर केदारनाथ से फाटा जा रहा था. इस घटना पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है.

आपको बता दें कि इसी महीने की 7 तारीख को रुद्रप्रयाग में एक बड़ा हादसा टल गया था. उस दौरान केदारनाथ जा रहे एक हेलीकॉप्टर को हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी. हालांकि, हेलीकॉप्टर में सवार सभी तीर्थयात्री और पायलट सुरक्षित थे. उस समय बताया गया था कि हेलीकॉप्टर ने बडासू हेलीपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
See also  Maihar news: मौत के जबड़े से खींच लाई खाकी: मैहर स्टेशन पर फरिश्ता बने रेल पुलिस के जवान

लेकिन उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी के कारण इसे आपातकालीन स्थिति में सिरसी के पास हाईवे पर उतारना पड़ा. हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग सवार थे और वे बाल-बाल बच गए. मामूली रूप से घायल पायलट को अस्पताल ले जाया गया है. हेलीकॉप्टर हवा में संतुलन खोता हुआ दिखाई दिया और उसे सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *