खेल

Virat kohli: रिकॉर्ड्स के सुल्तान विराट: जब ‘चीकू’ की रफ्तार के सामने फीका पड़ गया था वीरू का ‘नजफगढ़िया’ तूफान

Share With Others

Virat kohli: क्रिकेट प्रेमियों को आज भी वह दिन याद है जब वीरू ने अपने बल्ले से सुनामी ला दी थी भारतीय क्रिकेट में जब भी ‘विनाशकारी बल्लेबाजी’ का जिक्र होता है, तो सबसे पहला नाम वीरेंद्र सहवाग का आता है। लेकिन क्रिकेट के आंकड़ों की किताब गवाह है कि जब विराट कोहली अपने पूरे शबाब पर होते हैं, तो वे रफ्तार के बड़े से बड़े कीर्तिमान को बौना कर देते हैं। वनडे क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे तेज शतक लगाने की फेहरिस्त इस बात का पुख्ता प्रमाण है।

Virat Kohli: The Modern Day Cricketing Legend

Virat kohli: जयपुर में रचा गया था इतिहास

साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जयपुर वनडे को कोई क्रिकेट प्रेमी नहीं भूल सकता। उस मैच में विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की ऐसी धुनाई की कि महज 52 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय रिकॉर्ड बुक में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया। यह आज भी किसी भारतीय द्वारा वनडे क्रिकेट में लगाया गया सबसे तेज शतक है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Virat kholi: सहवाग का 4 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

विराट के इस धमाके ने विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को दूसरे पायदान पर खिसका दिया। सहवाग ने साल 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन के मैदान पर मात्र 60 गेंदों में शतक ठोककर तहलका मचाया था। करीब चार साल तक यह रिकॉर्ड सहवाग के नाम रहा, लेकिन कोहली की ‘रन-मशीन’ ने जयपुर में इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया।

Virat kohli: टॉप-3 में भी विराट का दबदबा

हैरानी की बात यह है कि भारत के लिए सबसे तेज वनडे शतक लगाने वाले टॉप-3 प्रदर्शनों में दो बार सिर्फ विराट कोहली का ही नाम आता है। सहवाग को पछाड़ने के कुछ ही समय बाद, कोहली ने 2013 में ही नागपुर के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बार फिर गदर मचाया और सिर्फ 61 गेंदों में सैकड़ा जड़ दिया।

Virat kohli: भारत के लिए सबसे तेज वनडे शतक:

| खिलाड़ी | गेंदें | विपक्षी टीम | स्थान | वर्ष |

| विराट कोहली | 52 | ऑस्ट्रेलिया | जयपुर | 2013 |
| वीरेंद्र सहवाग | 60 | न्यूजीलैंड | हैमिल्टन | 2009 |
| विराट कोहली | 61 | ऑस्ट्रेलिया | नागपुर | 2013 |

विराट कोहली की ये पारियां न केवल उनकी आक्रामकता को दर्शाती हैं, बल्कि यह भी बताती हैं कि क्यों उन्हें आधुनिक क्रिकेट का सबसे महान बल्लेबाज माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *