लगातार दो बार के टी20 वर्ल्ड चैंपियन (2024, 2026) अब बेलफास्ट के मैदान पर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। बीसीसीआई ने आयरलैंड दौरे के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है।
Criket news ऐतिहासिक वापसी: 2007 की यादें होंगी ताजा
भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर इतिहास दोहराने की दहलीज पर है। 26 और 28 जून को टीम इंडिया बेलफास्ट में दो टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। गौर करने वाली बात यह है कि साल 2007 के बाद यह पहला मौका होगा जब ‘मेन इन ब्लू’ बेलफास्ट के मैदान पर उतरेगी। पिछले कुछ सालों में भारत ने कई बार आयरलैंड का दौरा किया, लेकिन वे सभी मैच डबलिन (मालाहाइड) में खेले गए थे।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
Criket news वर्ल्ड कप की हैट्रिक के बाद पहला विदेशी दौरा
भारत ने हाल ही में घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रचा है। दुनिया की सबसे सफल टी20 टीम 2007, 2024, 2026 विजेता बनने के बाद यह भारत का पहला विदेशी असाइनमेंट होगा।
2007 में जब भारत ने बेलफास्ट में मैच जीता था, तब गौतम गंभीर ने शानदार पारी खेली थी। आज वही गंभीर भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में वहां वापस लौट रहे हैं।
Criket news: टीम इंडिया का व्यस्त शेड्यूल आईपीएल से बेलफास्ट तक
आईपीएल 2026 के रोमांच के बाद भारतीय टीम का कैलेंडर काफी पैक है 6 जून से: अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज 1 टेस्ट, 3 वनडे
26 जून: पहला टी20 बनाम आयरलैंड (बेलफास्ट)।
28 जून: दूसरा टी20 बनाम आयरलैंड (बेलफास्ट)।
आयरलैंड में भारत का दबदबा
आंकड़े गवाह हैं कि आयरलैंड की परिस्थितियां भारतीय खिलाड़ियों को खूब रास आती हैं:
टी20 रिकॉर्ड: भारत ने आयरलैंड में अब तक 7 मैच खेले हैं, जिनमें से 6 में जीत दर्ज की है (1 मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा)।
बेलफास्ट रिकॉर्ड: यहाँ खेले एकमात्र वनडे में भारत ने 9 विकेट से एकतरफा जीत हासिल की थी।
भारतीय फैंस के लिए यह सीरीज बेहद रोमांचक होने वाली है क्योंकि यहाँ युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक और बड़ा मंच मिलेगा।
अमर मिश्रा ‘हरित प्रवाह’ समाचार पत्र के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया और समाचार संपादन का लंबा अनुभव है।
