क्राइम

Rewa news: कलेक्टर के निर्देश पर सभी एसडीएम ने गैस गोदाम व वितरण स्थल का किया निरीक्षण

Share With Others

Rewa news: रीवा घरेलू गैस उपभोक्ताओं को नियमित रूप से बिना किसी व्यवधान के एलपीजी का वितरण कराने एवं कालाबाजारी और अफरातफरी रोकने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) ने गैस गोदामों व गैस वितरण स्थल का निरीक्षण किया।

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने निर्देशित किया है कि घरेलू परिवारों को नियमित रूप से सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए एलपीजी वितरण में और भी उपाय शुरू किये गये हैं जिसमें पिछली डिलिवरी के 25 दिन बाद ही रिफिल बुकिंग स्वीकार की जा रही है। इसका पालन सुनिश्चित करायें। किसी भी तरह की कालाबाजारी न हो तथा कहीं भी गैस लेने के लिए भीड़ आदि की अप्रिय स्थिति न बनें।

उन्होंने मॉनीटरिंग के लिए तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार, सहायक एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी व पुलिस थाना प्रभारियों को भी क्षेत्र स्थित गोदामों व वितरण स्थल की सतत निगरानी के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों ने गैस गोदाम व गैस कार्यालय एवं वितरण स्थल का निरीक्षण किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
See also  Rewa news; जल गंगा संवर्धन अभियान : ग्राम पंचायत खरहरी में जल महोत्सव का हुआ आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *