रीवा संभाग

रीवा कलेक्टर का ओवर रेटिंग को लेकर शराब दुकानदारों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने का आदेश महज औपचारिकता

Share With Others

सेमरिया और सिरमौर के शराब कारोबारी अपने नियम बनाकर उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डाल रहे हैं । खबर रीवा जिले से है जहां सेमरिया और सिरमौर की शराब दुकानों में धड़ल्ले से हो रही ओवर रेटिंग से ग्राहक परेशान हैं।

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही रीवा जिले में शराब दुकानदारों की मनमानी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कलेक्टर ने जिले भर की शराब दुकानों की जांच करने के निर्देश दिए थे और साफ किया था कि एमआरपी से ज्यादा कीमत पर शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की थी कि अगर कहीं भी एमआरपी से ज्यादा कीमत पर शराब बेची जा रही है या रेट लिस्ट नहीं लगी है तो इसकी शिकायत तुरंत संबंधित विभाग से करें। वहीं सेमरिया और सिरमौर में बड़े पैमाने पर हो रही ओवर रेटिंग को लेकर ग्राहक परेशान हो रहे हैं और शिकायत कर रहे हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है,  सेमरिया और सिरमौर की शराब दुकानों में कोई रेट लिस्ट चस्पा की गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
See also  Mp rewa news: बम्हमनगवां में 'कुर्सी का मोह': त्यागपत्र के 4 महीने बाद भी पद छोड़ने को तैयार नहीं निवर्तमान प्रबंधक, सहकारिता विभाग में मचा हड़कंप!

आम लोगों और उपभोक्ताओं का कहना है कि सेमरिया और सिरमौर की शराब दुकानों में कार्रवाई के लिए रीवा कलेक्टर के निर्देश सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गए हैं और हो भी क्यों न, क्योंकि यहां पर तो आबकारी  के आदेश का ही पालन होता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह आदेश सर्किल अधिकारी का है लूट सको तो लूट लो चाहे गरीबों की जेब पर डाका डालना हो या फिर रीवा कलेक्टर के जांच के निर्देश की अनदेखी लेकिन मेरी टेबल पूरी होनी चाहिए क्योंकि हिस्सा ऊपर तक पहुंचाना है। अब देखना यह है कि इस जिले में किसके निर्देश पर काम होगा या रीवा जिले की मुखिया कलेक्टर प्रतिभा पाल या फिर आबकारी अधिकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *