Rewa news: रीवा में 77वें गणतंत्र दिवस पर प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया ध्वजारोहण, दी सलामी

Share With Others

Rewa news: रीवा जिले में 77वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन एसएफ ग्राउंड में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।

इस अवसर पर कलेक्टर, आईजी, डीआईजी और पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद रीवा पुलिस द्वारा तीन बार हर्ष फायर किया गया। इसके पश्चात पुलिस परेड का आयोजन किया गया, जिसमें परेड में शामिल जवानों से प्रभारी मंत्री ने परिचय प्राप्त किया।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

कार्यक्रम में रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आम नागरिक मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री ने शहीदों के परिजनों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और उनके बलिदान को नमन किया।

गणतंत्र दिवस के इस आयोजन में देशभक्ति का उत्साह और राष्ट्रप्रेम की भावना देखने को मिली, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

Leave a Comment