* Theme Header Section for ColorMag theme. * Displays all of the section and everything up till
* * @package ColorMag * * @since ColorMag 1.0.0 */ // Exit if accessed directly. defined( 'ABSPATH' ) || exit; do_action( 'colormag_action_doctype' ); ?> /** * Hook: colormag_before. */ do_action( 'colormag_before' ); ?>
मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: तबादलों की तारीख बढ़ी, अब 17 जून तक कर सकेंगे आवेदन!

Share With Others

मध्यप्रदेश में सरकारी तबादलों का सिलसिला इन दिनों जोरों पर है। प्रदेश के विभिन्न विभागों में कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादले लगातार किए जा रहे हैं। ऐसे में जिन कर्मचारियों को अपने तबादले की उम्मीद थी, उनके लिए राहत भरी खबर आई है। सरकार ने तबादलों की अंतिम तिथि को एक बार फिर बढ़ा दिया है।

 

मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह अहम फैसला लिया गया कि तबादलों की अवधि को अब 17 जून तक के लिए बढ़ाया जाए। इसका मतलब है कि अब सरकारी कर्मचारी 17 जून तक अपने ट्रांसफर के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले यह अंतिम तिथि 10 जून तय की गई थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

स्कूल शिक्षा विभाग बना वजह

 

बताया गया है कि स्कूल शिक्षा विभाग का पोर्टल समय पर तैयार नहीं हो सका, जिसकी वजह से समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया गया था। कैबिनेट ने इस मांग को मंजूरी देते हुए ट्रांसफर प्रक्रिया को कुछ और दिनों के लिए खुला रखने का निर्णय लिया।

 

पहले भी बढ़ी थी डेडलाइन

 

यह दूसरी बार है जब तबादलों की तारीख बढ़ाई गई है। शुरुआत में अंतिम तिथि 31 मई रखी गई थी, जिसे बढ़ाकर पहले 10 जून किया गया और अब इसे 17 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

 

तीन साल बाद खुला ट्रांसफर का रास्ता

 

गौरतलब है कि पिछले तीन वर्षों से मध्यप्रदेश में ट्रांसफर पर रोक लगी हुई थी। लेकिन हाल ही में इस प्रतिबंध को हटाते हुए नई तबादला नीति लागू की गई है, जिसके तहत अब ट्रांसफर किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *