Sidhi news:अवैध शराब परिवहन पर अमिलिया पुलिस की कार्रवाई, 3 आरोपी पकड़े गए

Share With Others

Sidhi news:25 पेटी देशी प्लेन मदिरा (225 लीटर) एवं ₹10 लाख कीमत की हुंडई एक्सटर कार सहित कुल ₹11 लाख की संपत्ति जब्त

पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी चुरहट के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमिलिया निरीक्षक आर.के. बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

दिनांक 11 नवम्बर 2026 की रात्रि लगभग 02 बजे मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम मेडरी तालाब के पास घेराबंदी कर हुंडई एक्सटर कार की तलाशी ली गई। इस दौरान वाहन से 25 पेटी देशी प्लेन मदिरा, कुल 225 लीटर, अनुमानित कीमत ₹1,00,000 का अवैध परिवहन करते हुए पाया गया।

पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से 25 पेटी देशी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त हुंडई एक्सटर कार, अनुमानित कीमत ₹10 लाख, जब्त की। इस प्रकार शराब एवं वाहन सहित कुल ₹11 लाख की संपत्ति जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी

1. विनोद गुप्ता पिता रामाधार गुप्ता, उम्र 48 वर्ष, निवासी हटवा बरहा टोला

2. *शिब्बू कोल पिता शक्तिमान कोल, उम्र 22 वर्ष, निवासी हटवा बरहा टोला

3. जान अली पिता अजमेर बक्स, उम्र 48 वर्ष, निवासी नौगवां, थाना कमर्जी, जिला सीधी

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक 46 राजेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक 379 जयराम सैनी, आरक्षक 531 रघुराज सिंह, आरक्षक 509 बृजेश बैस, आरक्षक 228 रामचरित पाण्डेय एवं आरक्षक 260 दीपेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

सीधी पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment