Sidhi crime :सीधी में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 चोरी की बाइक बरामद

Share With Others

Sidhi crime:सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राघवेंद्र द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली उनि. दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए आरोपी महबूब अंसारी निवासी भाटी चक्र, थाना मऊगंज, जिला मऊगंज को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी के कब्जे से चोरी की 04 मोटरसाइकिलें, कुल अनुमानित कीमत ₹1,20,000/- बरामद कर विधिवत जप्त की गई हैं।

थाना कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। पुलिस द्वारा घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए लगातार पतासाजी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की गई।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

जांच के दौरान आरोपी महबूब अंसारी की संलिप्तता सामने आने पर उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ एवं विवेचना के दौरान आरोपी द्वारा सीधी शहर के विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें मऊगंज ले जाने की जानकारी सामने आई।

यह वाहन हुए बरामद

टीवीएस मोटरसाइकिल — MP 66 MF 4133

प्लैटिना मोटरसाइकिल — MP 53 MG 8020

हीरो होंडा HF डीलक्स — MP 53 MK 0539

हीरो होंडा स्प्लेंडर — MP 53 MC 5456

बरामद चारों मोटरसाइकिलों की कुल अनुमानित कीमत ₹1,20,000/- है। आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

उनि. दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, थाना प्रभारी कोतवाली,प्रधान आरक्षक आनंद,आरक्षक रन बहादुर,आरक्षक बालेन्द्र सराहनीय योगदान रहा.

Leave a Comment