Rewa news: शर्मनाक: PM श्री कॉलेज के टीचर ने स्टूडेंट को भेजे अश्लील मैसेज, कहा “मेरे कमरे में आओ

Share With Others

Rewa news: रीवा शहर के प्रतिष्ठित PM श्री मॉडल साइंस कॉलेज  से टीचर-स्टूडेंट के रिश्ते को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है। एक टीचर पर BA फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट को अश्लील मैसेज भेजने और उसे अपने प्राइवेट घर पर बुलाने का दबाव बनाने का आरोप लगा है।

घटना के बाद बुधवार को स्टूडेंट्स ने कॉलेज कैंपस में हंगामा किया और आरोपी टीचर को तुरंत निकालने की मांग की।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

 

Rewa news : धमकी भरा मैसेज: “मेरे कमरे में आओ वरना तुम्हें सजा 

 

मिली जानकारी के मुताबिक, सागर का रहने वाला शिक्षक पिछले एक साल से कॉलेज में जियोग्राफी पढ़ा रहा है। आरोप है कि वह कुछ समय से स्टूडेंट पर प्राइवेट बातचीत का दबाव बना रहा था। मामला तब बढ़ गया जब टीचर ने स्टूडेंट को WhatsApp मैसेज भेजा, जिसमें लिखा था, तुम मुझे बहुत पसंद हो, मेरे कमरे में आओ।” जब स्टूडेंट ने इसका विरोध किया, तो टीचर ने उसे उसका करियर बर्बाद करने और नतीजे भुगतने की धमकी देते हुए मैसेज भेजा, जिसमें कहा गया, “मैं नहीं चाहता कि तुम्हें कोई दिक्कत हो, सोच लो और फिर मुझे बताओ।”

Rewa news: टीचर ने जांच कमिटी के सामने गलती मानी

स्टूडेंट ने हिम्मत करके मैसेज के स्क्रीनशॉट अपने परिवार को दिखाए, जिसके बाद कॉलेज मैनेजमेंट में लिखित शिकायत की गई। मैनेजमेंट ने 4 अप्रैल को जांच कमिटी बनाई। कमिटी के सामने पूछताछ के दौरान आरोपी टीचर ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि उससे गलती हुई है और वह भविष्य में ऐसा नहीं करेगा। हालांकि, स्टूडेंट का आरोप है कि शिकायत के बाद भी टीचर उसे मैसेज डिलीट करने की धमकी देता रहा।

Rewa news: कार्रवाई में देरी से स्टूडेंट्स भड़के, विरोध प्रदर्शन किया

टीचर के गलती मानने के बावजूद मैनेजमेंट की तरफ से तुरंत कोई ठोस कार्रवाई न होने से स्टूडेंट्स भड़क गए। बुधवार को बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स कॉलेज पहुंचे और विरोध किया। स्टूडेंट्स का कहना है कि आरोपी टीचर को सिर्फ चेतावनी देकर नहीं छोड़ा जा सकता, उसे उसके पद से हटाकर पुलिस के हवाले कर देना चाहिए। स्टूडेंट्स ने यह भी दावा किया कि आरोपी टीचर पहले भी दूसरी छात्राओं के साथ ऐसा ही बर्ताव कर चुका है।

 

Leave a Comment