क्राइम

Rewa news: युवक को फोन लगाकर बुलाया घर बालो ने मिलकर कर धुनाई: सात लोग घायल, पुलिस पर पक्षपात का आरोप

Share With Others

Rewa news: रीवा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज एक परिवार ने न्याय की गुहार लगाते हुए आवेदन दिया। मामला दो पक्षों के बीच हुए हिंसक विवाद का है, जिसमें एक ही परिवार के महिलाओं सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पीड़ितों ने समान थाना पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने और निष्पक्ष कार्रवाई न करने का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़ित हुसैन अंसारी और उनकी पत्नी गौसिया अंसारी ने बताया कि विवाद की शुरुआत 10 अप्रैल की रात करीब 10:15 बजे हुई। आरोप है कि मुबारक अंसारी के बेटे
अशरफ और अन्य ने उनके भाई गोलू को फोन करके बात करने के बहाने बुलाया और उस पर हमला कर दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जब परिवार के अन्य सदस्य बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपियों ने उन पर भी लाठी, डंडे, बेसबॉल बैट और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में हुसैन अंसारी के सिर में गंभीर चोट आई है और उन्हें 5 टांके लगे हैं, वहीं उनके भाई के कान का पर्दा फटने की बात सामने आई है।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

गौसिया अंसारी ने आरोप लगाया कि जब वे शिकायत लेकर थाने पहुंचे, तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें वहां से भगा दिया। पीड़ितों का कहना है कि: पुलिस ने मुख्य आरोपियों के नाम एफआईआर से हटा दिए हैं।
सात हमलावरों में से केवल तीन के खिलाफ ही मामला दर्ज किया गया है।
पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस को “पैसा खिलाया” है, जिसके कारण उन पर उचित कार्रवाई नहीं हो रही है।

एसपी कार्यालय पहुंचे घायलों ने मांग की है कि सभी सात नामजद आरोपियों—अशरफ, हमीद, जानी, अख्तर, दाऊद, असलम और परिवार की महिलाओं—पर सख्त कार्रवाई की जाए। पीड़ितों का कहना है कि वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और उन्हें न्याय चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *