मध्य प्रदेशरीवा संभागवायरल

Rewa news:प्रतिभा पाल के निर्देश पर शहर के निजी बच्चों के अस्पतालों और दवाई की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण

Share With Others

Rewa news:कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर शहर के निजी बच्चों के अस्पतालों और दवाई की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण जांच दल द्वारा किया गया। जांच दल ने रैनबो अस्पताल तथा चिल्ड्रन केयर हास्पिटल का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में विद्याभूषण मेडिकल, भारत मेडिकल, संजय मेडिकल, सत्य मेडिकल तथा गोपाल मेडिकल का निरीक्षण जांच दल द्वारा किया गया। विद्याभूषण मेडिकल तथा भारत मेडिकल में फार्मासिस्ट न उपस्थिति रहने पर दुकान बंद कराई गई। निरीक्षण के दौरान प्रतिबंधित कोल्ड सिरप के विक्रय के संबंध में पूंछताछ कर स्टाक का परीक्षण किया गया तथा निर्देश दिये गये कि प्रतिबंधित दवा का विक्रय किसी भी स्थिति में न हो तथा वह स्टाक में भी न रहे। निरीक्षण के दौरान दवाओं में लिखित चेतावनी तथा सावधानियों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये। गत दिनों बिकने वाली अन्य दवाओं की प्रभावशीलता का भी आंकलन कराया जा रहा है। इसी क्रम में त्योंथर में भी दवाई की दुकान का निरीक्षण कर स्टाक का प्रमाणीकरण किया गया। निरीक्षण दल में नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला, ड्रग इंस्पेक्टर राधेश्याम बट्टी, थाना प्रभारी अमहिया शिवा अग्रवाल उपस्थित रहे।

See also  उफनती नदी और अंधेरी रात में गर्भवती महिला को निकाला गया सुरक्षित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *