Mauganj news: कलेक्टर ने किया गेहूँ खरीदी केंद्र का निरीक्षण पहले छोटे किसानों का होगा स्लॉट बुक, धैर्य रखें अन्नदाता-कलेक्टर

Share With Others

Mauganj news: मऊगंज . कलेक्टर संजय कुमार जैन ने सेवा सहकारी समिति पहाड़ी निर्पत सिंह गेहूँ खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण कर उपार्जन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अब तक हुई गेहूँ खरीदी की विस्तृत जानकारी ली और स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया के संबंध में पूंछताछ की। कलेक्टर ने किसानों से संवाद कर उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन हर पात्र किसान की उपज खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

MP Cabinet Decision; मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, किसानों को अब मिलेगा 4 गुना मुआवजा, इस जिले में 969 करोड़ की सिंचाई परियोजना 

 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्लॉट बुकिंग को लेकर किसानों की शंकाओं का समाधान करते हुए स्पष्ट किया कि पारदर्शी व्यवस्था के तहत सबसे पहले छोटे किसानों के स्लॉट बुक किए जाएंगे, जिसके पश्चात मध्यम और फिर बड़े किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे स्लॉट बुकिंग को लेकर बिल्कुल भी परेशान न हों, क्योंकि समय सीमा में सभी पात्र किसानों के गेहूँ की खरीदी सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर तहसीलदार सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment