Rewa news; रीवा में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद दिखे हैं। कल देर रात मनगवा कस्बे में बाइक सवार दो अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। गोली युवक की नाक में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हालांकि, युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि यह घटना कल रात करीब 10:30 बजे हुई। खबरों के मुताबिक, संदीप गुप्ता अपने किसी निजी काम से जा रहे थे, तभी मनगवा बस्ती के पास घात लगाकर बैठे बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने अचानक उन पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।
रीवा जिले के एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का मुआयना किया और जांच शुरू की। इस सनसनीखेज घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद है। हमलावरों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस CCTV फुटेज और दूसरे सबूतों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही आरोपियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
अमर मिश्रा ‘हरित प्रवाह’ समाचार पत्र के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया और समाचार संपादन का लंबा अनुभव है।
