Rewa news: रीवा महापौर का ‘रुद्र रूप’: जनता के आंसुओं ने बढ़ाया पारा, स्वास्थ्य अधिकारी की फोन पर ही लगा दी क्लास!

0
20260424_090250
Share With Others

Rewa news: रीवा: शहर के वार्ड क्रमांक 16, आदर्श नगर की गलियों में पिछले एक हफ्ते से जो मंजर था, उसने मानवता को शर्मसार कर दिया था। लोग सीवर मिला गंदा पानी पीने को मजबूर थे, बीमारियां दस्तक दे रही थीं और सिस्टम गहरी नींद में सोया था। लेकिन जब जनता के सब्र का बांध टूटा और यह बात महापौर अजय मिश्रा ‘बाबा’ तक पहुँची, तो फिर जो हुआ वो किसी फिल्मी एक्शन सीन से कम नहीं था।

Rewa news: ग्राउंड जीरो पर ‘बाबा’ का एक्शन

जैसे ही महापौर को खबर मिली कि आदर्श नगर की जनता गंदा पानी पीने को विवश है, वे बिना वक्त गंवाए दलबल के साथ मौके पर पहुँच गए। वहां की स्थिति देखकर महापौर खुद दंग रह गए दुर्गंध मारता पानी और बेबस लोग। जनता ने जब शिकायतों की झड़ी लगाई कि न तो कोई सफाई करने आता है और न ही जिम्मेदार फोन उठाते हैं, तो महापौर का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया।

Rewa news: स्वास्थ्य अधिकारी की ‘ऑन-कॉल’ क्लास

मौके पर टेक्निकल टीम तो मौजूद थी, लेकिन नगर निगम मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी  नदारद मिले। बस फिर क्या था, महापौर ने वहीं से फोन मिलाया और स्वास्थ्य अधिकारी की ऐसी ‘जमकर क्लास’ लगाई कि आसपास खड़े लोग भी सन्न रह गए।
जनता नरक में जी रही है और आप दफ्तर में बैठकर तमाशा देख रहे हैं? महापौर के तल्ख तेवर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ़ देखे जा सकते हैं।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

महापौर ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने फटकार लगाते हुए कहा कि अगर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा सकते, तो वे कुर्सी छोड़ने के लिए तैयार रहें।

Rewa news: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। लोग महापौर के इस ‘दबंग’ अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर हर नेता इसी तरह मैदान में उतरकर अधिकारियों की जवाबदेही तय करे, तो शहर की सूरत बदलते देर नहीं लगेगी।

Rewa news: मुख्य बिंदु: क्यों भड़के महापौर

सीवर की समस्या: पिछले 7 दिनों से लोग गंदा और बदबूदार पानी पीने को मजबूर थे।
अधिकारियों की लापरवाही: बार-बार शिकायत के बावजूद स्वास्थ्य विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इंदौर जैसी घटना का इंतजार कर रहे थे
अनुपस्थिति: निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी मुरारी कुमार का फील्ड से गायब होना।
महापौर अजय मिश्रा ‘बाबा’ का यह कड़ा रुख उन लापरवाह अधिकारियों के लिए एक बड़ा सबक है जो एयर-कंडीशंड कमरों में बैठकर फाइलों में विकास खोजते हैं। आदर्श नगर की जनता को अब उम्मीद जगी है कि शायद अब उन्हें ‘गंदे पानी’ की इस सजा से मुक्ति मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed