MP weather: मऊगंज रीवा में मानसून की जबरदस्त एंट्री, अगले कुछ घंटे हो सकते है भारी, जानिए MP का मौसम

Share With Others

मध्य प्रदेश के सभी जिलों में मानसून ने दस्तक दे दी है। भिंड और मऊगंज दो ऐसे जिले बचे थे जहां मानसून नहीं पहुंचा था। लेकिन आज 20 जून को इन दो जिलों में मानसून ने धमाकेदार एंट्री दे दी है। मऊगंज में सुबह से ही जोरदार बारिश शुरू है रुक-रुक कर कई इंच वर्षा हो चुकी है। मौसम विभाग के द्वारा रीवा और मऊगंज सहित प्रदेश के आठ जिलों में भारी बारिश के रेड अलर्ट जारी किए हैं। मौसम विभाग ने अगले चार दिन का मौसम का हाल पेश किया है।

प्रदेश के इन जिलों में आंधी बारिश

अगले कुछ घंटे में रायसेन, गुना,शिवपुरी, श्योपुर, विदिशा और नरसिंहपुर में भारी बारिश की संभावना जताई है। ग्वालियर, नीमच ,अशोकनगर,भोपाल ,मुरैना ,दतिया ,सागर ,छिंदवाड़ा ,मंदसौर ,आगर मालवा ,नर्मदा पुरम, राजगढ़ ,टीकमगढ़ ,अनूपपुर, डिंडोरी, निवाड़ी ,बालाघाट, सिवनी ,मंडला, कटनी, सतना ,मैहर, रीवा ,सीधी ,उमरिया, पन्ना ,जबलपुर ,सिंगरौली, दमोह और सीहोर में भी बारिश और आंधी के अलर्ट जारी किए हैं।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

See also  Rewa weather: रीवा-सीधी-मऊगंज में अगले 48 घंटे अलर्ट! आंधी-बारिश के बीच आने वाली है ये नई मुसीबत… 

बीते 24 घंटे के दौरान 27 से अधिक जिलों में आंधी बारिश हुई है सबसे अधिक मंडला और नर्मदा पुरम में 2 इंच से अधिक बारिश हुई है।

ट्रफ साइक्लोनिक सर्कुलेशन लो प्रेशर एरिया प्रणाली के वजह से मौसम ऐसा बना है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर दिव्या सुरेंद्रन के द्वारा जानकारी दी गई कि वर्तमान में लो प्रेशर एरिया तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दो ट्रफ सक्रिय है एक तरफ प्रदेश के ऊपर से गुजर रहा है। जिस कारण से प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है।

अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

20 जून : गुना, अशोकनगर, दमोह, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज में भारी बारिश का अलर्ट है। यहां 24 घंटे में साढ़े 4 इंच से ज्यादा पानी गिर सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के बाकी जिलों में गरज-चमक, आंधी और बारिश होने की संभावना है।

See also  Weather News: विंध्य में अगले 48 घंटे भारी! इन 4 जिलों में शादियों के बीच एंट्री करेगी ये बड़ी मुसीबत…

21 जून : रीवा और सीधी में अति भारी बारिश होने का अलर्ट है। वहीं, सिंगरौली, मऊगंज, शहडोल में भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के अन्य जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है।

22 जून : गुना, अशोकनगर-शिवपुरी में भारी बारिश यानी, 24 घंटे में साढ़े 4 इंच पानी गिर सकता है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर समेत अन्य जिलों में भी आंधी-बारिश होने की संभावना है।

Leave a Comment