क्राइम

Rewa news: रीवा अमहिया पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार

Share With Others

Rewa news: रीवा पुलिस अधीक्षक  शैलेन्द्र सिंह ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  आरती सिंह के निर्देशन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक रीवा  रितु उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमहिया उनि शिवा अग्रवाल ने थाना स्टाफ के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को पकड़ा ।

घटना का विवरणः- फरियादी अनुज सिंह निवासी द्वारिका नगर थाना अमहिया जिला रीवा द्वारा थाना में रिपोर्ट की गई की पी.के. स्कूल के पीछे रीवा से उनकी मोटरसाइकिल बजाज पल्सर क्रमांक MP53ML6895 अज्ञात आरोपी द्वारा दिनांक 14.04.26 को चोरी कर ले गया है , रिपोर्ट पर थाना अमहिया रीवा में अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना दौरान आरोपी मोहित सोंधिया पिता जगदीश सोंधिया उम्र 18 वर्ष निवासी कटरा मोहल्ला बिछिया थाना बिछिया जिला रीवा के कब्जे से प्रकरण सदर में चोरी गई मोटरसाइकिल पल्सर क्रमांक MP53ML6895 को जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायालय रीवा भेजा गया है।
जप्त मोटरसाइकिल की कीमत -1 लाख 50 हज़ार
महत्वपूर्ण भूमिकाः-
प्र.आर.अरुणकांत द्विवेदी , आर. विकाश तिवारी, आर. शंकरदत्त, आर. दिवाकर तिवारी योगेश सिंह की सराहनीय भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *