रीवा संभाग

हनुमना में खाद की कालाबाजारी पर SDM और तहसीलदार का बड़ा एक्शन

Share With Others

मऊगंज कलेक्टर के निर्देश पर हनुमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी पर छापेमारी 80 बोरी अवैध रूप से बिक्री हो रही खाद की बरामद

मऊगंज जिले के हनुमना तहसील अंतर्गत ग्राम खूंटा बेदौलियान में प्रशासन ने अवैध रूप से यूरिया खाद की बिक्री करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

मऊगंज कलेक्टर के निर्देशन पर हनुमना एसडीएम रश्मि चतुर्वेदी तहसीलदार शिवम गौतम एवं हनुमना पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस दौरान मौके से 80 बोरी यूरिया खाद बरामद की गई, जिसे कालाबाजारी के उद्देश्य से अवैध रूप से संग्रहित किया गया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई किसानों को समय पर उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए की गई है। बरामद खाद को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि किसानों की जरूरत का सामान अवैध रूप से जमा कर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

See also  Rewa news:ऑनरेक्स कफ सिरप के साथ आरोपी पकड़ाया Ndps एक्ट के तहत की गई कार्यवाही...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *