मऊगंज में तीन साल की बच्चियों ने स्टेज पर किया ऐसा डांस, सभी हो गए गदगद, कलेक्टर ने विद्यालय में विद्यार्थियों संग किया भोजन

Share With Others

द रॉयल कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल, हनुमना मऊगंज बीरादेई में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। तीन साल की बच्चियों ने ऐसा डांस किया कि लोगो को भा गया

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मऊगंज के पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने का संदेश दिया।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

विद्यालय के संचालक विनोद सिंह गहरवार ने सभी विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ हुआ।

See also  Mauganj news; कलेक्टर अब एक्शन में हनुमना तहसील का किया निरीक्षण

पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने कि सराहना

मुख्यअतिथि के तौर पर पहुंचे मऊगंज के पूर्व विधायक कांग्रेस नेता सुखेंद्र सिंह बन्ना ने अदवांचल स्थित बिरादेई में इस तरह के कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन इस क्षेत्र के विकास को दर्शाता है, पहले हम इन स्थानों को पिछड़ा समझते थे, लेकिन ऐसे आयोजन उन तस्वीरों को पीछे छोड़ती नजर आ रही है, निश्चित रुप से मैं खुश हूं

कलेक्टर ने जिला मुख्यालय में किया ध्वजारोहण

FB IMG 1769432443993

मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन के द्वारा आज सुबह जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण किया गया इस दौरान जनप्रतिनिधि एवं मऊगंज पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी उपस्थित रहे, गणतंत्र दिवस समारोह के बाद कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक शासकीय मॉडल स्कूल में बच्चों के साथ भोजन किया। इस अवसर जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी तथा बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Comment