मऊगंज विधायक की बेटी बनी MBBS डॉक्टर; परिवार में गर्व का माहौल

Share With Others

मऊगंज। क्षेत्र के विधायक प्रदीप पटेल की पुत्री यशा पटेल ने MBBS की डिग्री प्राप्त कर डॉक्टर बनकर परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर क्षेत्रभर में खुशी का माहौल है और लोगों द्वारा उन्हें लगातार बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

यशा पटेल की इस सफलता को केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि शिक्षा और संस्कार की जीत के रूप में देखा जा रहा है। उनकी मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग ने यह साबित कर दिया कि यदि सही दिशा और अवसर मिले तो हर बच्चा अपने सपनों को साकार कर सकता है।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एक संदेश देते हुए कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा और बेहतर परवरिश देना हर माता-पिता की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। कई बार परिस्थितियां कठिन होती हैं, लेकिन अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों की पढ़ाई में कोई कमी न आने दें। जरूरत पड़े तो खुद एक वक्त भूखे रहकर भी बच्चों के भविष्य को संवारने का प्रयास करें, क्योंकि शिक्षा ही वह आधार है जो आने वाले समय में परिवार और समाज दोनों को मजबूत बनाती है।FB IMG 1777796355713

यशा पटेल की सफलता आज उन सभी अभिभावकों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपने बच्चों को आगे बढ़ाने का सपना देखते हैं। यह उपलब्धि बताती है कि मेहनत, अनुशासन और शिक्षा के प्रति समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

अंत में, क्षेत्रवासियों ने यशा पटेल को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि वे अपने चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर समाज की सेवा करेंगी।

Leave a Comment