* Theme Header Section for ColorMag theme. * Displays all of the section and everything up till
* * @package ColorMag * * @since ColorMag 1.0.0 */ // Exit if accessed directly. defined( 'ABSPATH' ) || exit; do_action( 'colormag_action_doctype' ); ?> /** * Hook: colormag_before. */ do_action( 'colormag_before' ); ?>
मध्य प्रदेशसरकारी स्कीम

MP News: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी! इस योजना से अब मिलेंगे 4000 जाने कैसे

Share With Others

Madhya Pradesh news: मध्य प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए लगातार नई योजनाएं ला रही है। इसी कड़ी में अब मुख्यमंत्री कृषक प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की गई है, जिसे खास तौर पर धान की खेती करने वाले किसानों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस योजना के तहत सरकार प्रति हेक्टेयर ₹4000 की आर्थिक मदद करेगी। यानी अगर किसी किसान ने 2 हेक्टेयर में धान बोया है तो उसे ₹8,000 की मदद दी जाएगी। यह रकम मार्च महीने में सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। जब किसानों को पैसों की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। धान की खेती में अक्सर लागत ज्यादा और बाजार में कीमत कम होने की वजह से किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे में यह योजना किसानों को राहत देने और उन्हें खेती से जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित करने का काम करेगी। खासकर छोटे और मझोले किसानों के लिए यह मदद काफी मददगार साबित होगी। पिछले साल राज्य में करीब 6.69 लाख किसानों ने 12.2 लाख हेक्टेयर जमीन पर धान की खेती की थी। अब इन किसानों को सरकार की ओर से 488 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और वे भविष्य में बेहतर खेती कर सकेंगे। हालांकि योजना का मुख्य फोकस धान पर है। लेकिन गेहूं उत्पादक किसानों को भी राहत दी गई है। उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ ₹175 प्रति क्विंटल का बोनस मिलेगा। जिससे गेहूं का कुल मूल्य ₹2600 प्रति क्विंटल होगा। इस योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिन्होंने समय पर केवाईसी पूरी कर ली है और फसल के लिए समाधान फॉर्म भर दिया है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि केवल पात्र किसानों को ही इसका लाभ मिले। मुख्यमंत्री कृषि प्रोत्साहन योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं है बल्कि यह किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। सरकार की मंशा है कि कोई भी किसान लागत या प्राकृतिक संकट के कारण खेती से पीछे न हटे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *