क्राइम

Rewa news: सरकारी जमीन पर लगा जियो टावर, निजी व्यक्ति ले रहा किराया! जांच की मांग तेज

Share With Others

Rewa news: रीवा जिले के तहसील त्यौंथर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत घटेहा में एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां Reliance Jio का मोबाइल टावर शासकीय  भूमि पर स्थापित है।
स्थानीय जानकारी और पूर्व में नाप के अनुसार उक्त भूमि सरकारी बताई जा रही है। सूत्रों द्वारा बताया गया कि टावर का किराया निजी व्यक्ति द्वारा लिया जा रहा है, जिससे शासन को आर्थिक क्षति होने की आशंका जताई जा रही है।

ग्रामीणों ने इस मामले में प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में जिला कलेक्टर, एसडीएम, पटवारी और ग्राम पंचायत को भी सूचना दिया जा चुका है
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जांच में यह साबित होता है कि शासकीय भूमि का किराया अवैध रूप से लिया जा रहा है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए और शासन को होने वाले नुकसान की भरपाई कराई जानी चाहिए साथ ही टावर का किराया एवं मिली हुई राशि की रिकवरी शासन खाते में जमा होनी चाहिए नियमावली अनुसार !

प्रशासन ने बताया कि हमने पटवारी को एवं अन्य अधिकारियों को सूचना दे दिया है जल्द ही जांच हो जाएगी
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और जांच के बाद क्या सच्चाई सामने आती है !

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *