Ips alok verma: नवागत आईपीएस , CSP आलोक वर्मा एक्शन में नशे के खिलाफ बड़ी स्ट्राइक 80 किलो गांजा जप्त

Share With Others

Ips alok verma: रीवा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नशा मुक्ति अभियान के तहत आईपीएस आलोक वर्मा के नेतृत्व में चोरहटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 80 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वहीं आरोपियों के कब्जे से एक लग्जरी फोर व्हीलर वाहन भी बरामद किया गया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 5 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

आपको बता दें कि रीवा आईजी गौरव राजपूत और एसपी डॉ. गुरु करण सिंह के निर्देश पर जिले में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत नगावत आईपीएस CSP आलोक वर्मा के नेतृत्व में चोरहटा पुलिस को मुखबिर से गांजा तस्करी की सूचना प्राप्त हुई थी।

मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से लगभग 80 किलो गांजा बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस ने एक लग्जरी फोर व्हीलर वाहन भी जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, बरामद गांजे की कीमत 5 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था।

पुलिस इस पूरे मामले में गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Comment