लाड़ली बहना योजना को लेकर सीएम मोहन यादव की घोषणा, इस तारीख से 3 हजार रुपए की होगी किस्त, जानिए कैसे

Share With Others

मध्य प्रदेश की महत्वाकांक्षी योजना लाडली बहना योजना पर एक बार फिर मोहन यादव सरकार बड़ी घोषणा कर दी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रक्षाबंधन और दीवाली त्योहार को ध्यान में रखते हुए आज बड़ा ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री के इस ऐलान से एक करोड़ 27 लाख बहनों को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, सीएम विश्व सिकल सेल दिवस बड़वानी के ग्राम में आयोजित कार्यक्रम को इंदौर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की अब तक सबसे सफल योजना को लेकर बड़ी घोषणा कर दी।

मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि दिवाली से प्रदेश की सभी पात्र लाडली बहनों को ₹1500 हर माह दिए जाएंगे, इससे पहले रक्षाबंधन के पर्व पर 1250 रुपए और 250 रुपए उपहार के रूप में सीएम बहनों के खाते में डीबीटी के माध्यम से जमा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा की लाडली बहनों को ₹3000 प्रतिमाह देने के अपने संकल्प पर कायम है। हमने डंके की चोट पर कहा है और उसे पूरा भी करेंगे। यह योजना पहले ₹1000 प्रति माह से शुरू हुई थी फिर हमने इसे 1250 रुपए किया है। 2028 तक इसे बढ़ाकर ₹3000 कर देंगे।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

See also  विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: भाजपा की एकतरफा बढ़त और बदलती सियासत

इस दौरान उन्हें कहा कि संकल्प पत्र के संकल्पों को 5 साल पूरा करना होता है और हम लाडली बहनों को भी ₹3000 दे देंगे दिवाली से ₹1500 प्रतिमाह किस्त करेंगे। 2026 और 27 में भी वृद्धि करेंगे फिर 2028 में बढ़कर ₹3000 कर देंगे।

रक्षाबंधन पर मिलेगा बहनों को उपहार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा बताया गया की लाडली बहना योजना के अंतर्गत हर महीने 1250 रुपए की राशि हम पात्र हितग्राही महिलाओं को दे रहे हैं। लेकिन इसे अगले महीने रक्षाबंधन पर्व के शगुन के रूप में ₹250 अतिरिक्त ट्रांसफर किए जाएंगे।

इन शर्तों पर मिलेंगे हर महीने 3000

  1. महिला मध्य प्रदेश की स्थानीय निवासी हो।
  2. जन्म 1 जनवरी 1963 के बाद और 1 जनवरी 2000 से पहले हुआ हो।
  3. विवाहित हो (विधवा, तलाकशुदा, और परित्यक्ता महिलाएं भी शामिल हैं।)
  4. परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपए से ज्यादा न हो।
  5. महिला या उसके परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता न हो।
  6. परिवार का कोई भी सदस्य केंद्र या राज्य सरकार के किसी विभाग में नौकरी न करता हो।
  7. परिवार का कोई भी सदस्य केंद्र या राज्य सरकार की किसी योजना से हर महीने 1,250 रुपए या उससे ज्यादा न पाता हो।
  8. महिला या उसके परिवार का कोई भी सदस्य सांसद, विधायक या स्थानीय निकाय का जनप्रतिनिधि न हो।
  9. महिला या उसके परिवार के पास संयुक्त रूप से पांच एकड़ से ज्यादा जमीन न हो।
  10. महिला या उसके परिवार के पास चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) न हो।
See also  Aam admi party: आम आदमी पार्टी को रीवा में बड़ा झटका: जिला अध्यक्ष राजीव सिंह परिहार का इस्तीफा मचा हड़कंप

कब लॉन्च हुई थी लाड़ली बहना योजना?

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना 1 मार्च 2023 से लांच हुई थी। तब सरकार के द्वारा ₹1000 पात्र हितग्राही महिलाओं के खाते में जमा किए जाते थे। वर्तमान में लाडली बहना योजना की किस्त 1250 रुपए है। इस योजना में कुल एक करोड़ 27 लाख महिलाएं पात्र मानी गई हैं। हर महीने का खर्च 1587 करोड़ रुपए
योजना पर सालाना खर्च 19 हजार 50 करोड़ रुपए आता है।

Leave a Comment