Sidhi news:कटनी से सीधी माल लेकर आ रहा था ट्रक, जमोड़ी थाना के सामने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया चालक
सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राघवेंद्र द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जमोड़ी उनि. केदार परौहा के नेतृत्व में थाना जमोड़ी पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
इसी क्रम में थाना जमोड़ी पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में ट्रक चलाते एक चालक को पकड़ा गया, जिसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा चालक को ₹10,500 के अर्थदंड से दंडित किया गया।
वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया चालक
थाना जमोड़ी पुलिस द्वारा थाना के सामने वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ट्रक क्रमांक MP 20 HB 5095, जो कटनी से माल लेकर सीधी की ओर आ रहा था, को चेकिंग के लिए रोका गया।
वाहन चालक रवि कोल पिता दिलीप कोल, उम्र 22 वर्ष, निवासी संकरी हरदुआ, जिला कटनी को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया।
मामले में पुलिस द्वारा इस्तगासा क्रमांक 08/26, धारा 185, 130(1)/177 मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। अभियुक्त की स्वीकारोक्ति के आधार पर न्यायालय द्वारा उसे ₹10,500 के अर्थदंड से दंडित किया गया।
नशे में वाहन चलाना स्वयं एवं दूसरों के लिए खतरा
पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश है कि शराब अथवा किसी अन्य नशीले पदार्थ के प्रभाव में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। नशे में वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का गंभीर कारण है और इससे चालक के साथ-साथ अन्य राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ती है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
– उनि. केदार परौहा – थाना प्रभारी जमोड़ी
– प्रधान आरक्षक रावेंद्र सिंह

